फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क के मिलने पर काटें चालान और फिर मास्क भी दें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के केस पानीपत में बढ़ते जा रहे हैं और अभी भी लोग मास्क पहनने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उपायुक्त ने चालान अधिकारियों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि बगैर मास्क के मिलने पर चालान काटने के साथ ही मास्क भी दिया जाए। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बाजार और सड़कों पर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। यह एक गंभीर मामला है और इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। जिला में अब तक पुलिस सहित विभिन्न विभागों ने बगैर मास्क के मिलने वालों के 6955 चालान काटे हैं, इसके साथ ही 3477500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें