फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शबद कीर्तन संग सिख इतिहास से कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में शनिवार को वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवाणी, शबद कीर्तन व सिख इतिहास की गाथाओं से संगत निहाल हुई। वैसाखी पर हुए सालाना समागम में प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी संगत पहुंची। बताया गया है कि गुरु गोबिंद सिंह ने इसी दिन पांच प्यारों को अमृत चखा कर सिख से सिंह बनाया था व सिंह व कौर की उपाधि प्रदान की थी।
विज्ञापन

संत बाबा राजिंदर सिंह खालसा ने कहा कि सिमरन करो व नशे से दूर रहो। गुरुओं के बताए रास्ते पर चल कर ही मानव का कल्याण हो सकता है। समागम में रागी जत्था भाई बलजीत सिंह पटियाला वाले, रागी भाई भरत सिंह तांती साजो से, कथा वाचक भाई सुरजीत सिंह कन्हिया, भाई जानपाल सिंह केसरी व कविसर भाई चमन सिंह बीए सुलतान बिंद पंजाब व बाबा फतेह सिंह एकेडमी के छात्रों ने गुरुवाणी, शबद कीर्तन के साथ सिख इतिहास बताया। इस दौरान दिनभर अटूट लंगर बरताया गया। इनेलो की प्रदेश महासचिव सरोज बाला गुर व थाना प्रभारी नीरज कुमार ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका आशीर्वाद लिया। उनको यहां सरोपा भेंट किया। इस मौके पर दलविंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह व गुरदयाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें