फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एफएसटी व एसएसटी को अलर्ट रहने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एफएसटी व एसएसटी के जिला में नोडल अधिकारी एवं डीटीओ पुनीत शर्मा ने डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स के साथ बुधवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में एफएसटी व एसएसटी टीम की बैठक ली। बैठक में टीमों के सदस्यों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




नोडल अधिकारी पुनीत शर्मा ने कहा कि एसएसटी टीम स्थान बदल बदल कर जांच करें। प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाए। किसी भी सूरत में शराब व हथियारों की तस्करी, 50 हजार रुपये से अधिक पैसे का आवागमन नहीं होना चाहिए। 10 लाख से अधिक नगद राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचित करें। एसएसटी टीमें क्षेत्र में सक्रिय रूप से गश्त करें मतदाताओं को प्रलोभन देने या डराने धमकाने के लिए प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की बारीकी से जांच करें। जांच में ऐसी वस्तु मिलने पर उसे जब्त करें। 50 हजार रुपये से अधिक राशि मिलने पर संबंधित व्यक्ति को बताना होगा की राशि कहा से आई है। इस राशि को कहा लेकर जा रहे है।



डीएसपी सतीश वत्स ने कहा टीम को हमेशा भ्रमणशील रहना है। जांच के दौरान प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर उसकी पूरी वीडियोग्राफी करनी है। जिला में चारों विधानसभा में एफएसटी व एसएसटी की 48 टीमें गठित कर तैनात किया गया है। जो 24 घंटे क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें