फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टरों में लगे पानी के निकासी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर बुधवार को अधिकारियों को साथ लेकर शहर के दौरे पर निकले। उन्होंने बरसत रोड स्थित एसटीपी, अर्जुन नगर के एसटीपी, ड्रेन नंबर एक, महराणा में कूड़ा डंपिंग स्टेशन, पुराने शुगर मिल में कूड़ा डंपिंग स्टेशन और सेक्टर 11-12 में भरे पानी का निरीक्षण किया। । निगम आयुक्त ने सेक्टरों में ठप निकासी की समस्या का भी जायजा लिया। अधिकारियों को भरे पानी को निकलवाने के सख्त आदेश दिए। इस दौरान कई जगह खामियां मिलने पर उन्होंने निगम अधिकारियों से इसकी वजह का लिखित में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त सुबह नौ से दोपहर बाद दो बजे तक निरीक्षण पर रहे। उनके साथ उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव, निगम एक्सईएन राहुल पूनिया, प्रदीप कल्याण, राजेश कौशिक, एसडीओ राकेश शर्मा, अर्पित बुधवार, जेई अजय छौक्कर, जतिन, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल और गुरमीत शामिल रहे।
बॉक्स
कूड़े के डंपिंग स्टेशन पर्याप्त नहीं
निरीक्षण के क्रम में निगम आयुक्त एग्रो मॉल में पहुंचे। यहां शिफ्ट किए जाने वाले निगम के दोनों कार्यालयों पर हो रहे काम का निरीक्षण किया। निगम अधिकारियों से एग्रो माॅल प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली। इसके अलावा मॉल पर चल रहे कोर्ट केस के बारे में भी अधिकारियों से सवाल जवाब किए। निगम आयुक्त ने सेक्टरों में ठप निकासी की समस्या का भी जायजा लिया। अधिकारियों को भरे पानी को निकलवाने के सख्त आदेश दिए। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर के कूड़े के हिसाब से बनाए गए डंपिंग स्टेशन पर्याप्त नहीं है। शहर में सफाई व्यवस्था उचित होनी चाहिए। इसके लिए शहर में विकल्प खोज कर अन्य डंपिंग स्टेशन बनाए जाए। ताकि शहर के लोगों को उचित व्यवस्था मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें