फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली रोड पर पानी निकासी को लगाए दो पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चार दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। प्रशासन और चार विभागों का अमला पानी निकासी के प्रबंध करने के लिए मैदान में उतर आया। जीटी रोड पर सिवाह के पास पानी निकासी के लिए नाला खोदकर अस्थायी प्रबंध किए गए। सनौली रोड पर मार्बल मार्केट में जमा पानी निकालने के लिए दो पंप लगाए। इसके साथ गड्ढों में रोडी और बजरी डाली गई। प्रशासन का शनिवार को मार्बल मार्केट के बाहर सड़क को आवाजाही के लिए शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। लोगों ने भी मौसम साफ होने और पानी निकासी के कार्य तेज होने पर राहत की सांस ली है। आषाढ़ मास की बारिश चार दिन से लगातार चल रही थी। इन चार दिनों में करीब 200 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को 20 एमएम बारिश में जीटी रोड पर सिवाह के सामने, सनौली रोड मार्बल मार्केट के नजदीक और संजय चौक पर जलभराव हो गया था। यहां से निकल पाना भी मुश्किल हो गया था। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया और शहरी विधायक प्रमोद विज ने जीटी रोड और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया था। शुक्रवार सुबह ही एनएचएआई और इनकी कंपनी के अधिकारियों ने सुबह ही जीटी रोड के दोनों तरफ जेसीबी लगाकर नाला खुदाई कराई। इससे चौटाला रोड पर बारिश के पानी की निकासी की है।

एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल और तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र कुमार गिल शुक्रवार सुबह सनौली रोड मार्बल मार्केट के पास पहुंचे। यहां दुकानदारों से बात की और उनको पानी निकासी के प्रबंध करने का भरोसा दिया। सिंचाई विभाग के पास बड़े पंप होने पर नगर निगम को पानी निकासी की जिम्मेदारी लगाई। निगम ने शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे दो पंप चालू कराए। एक पंप से नाले और दूसरे से सीवर में पानी डाला गया। देर शाम तक अधिकतर पानी उतारा जा चुका था। अधिकारियों ने पानी उरतने के साथ खाली गड्ढों में रोड़े और मिट्टी का मिक्सर डालना शुरू कर दिया। इसमें नगर निगम के अलावा पीडब्ल्यूडी बीएंड आर से एसडीओ प्रवीण छिक्कारा, सिंचाई विभाग से एसडीओ सत्यवान मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनवाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि बारिश पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। सनौली रोड का पानी काफी उतर गया है। सिवाह के सामने नाला खुदाई करा दिया है। अधिकारियों को पानी निकासी के अपने स्तर पर काम करने के आदेश दिए हैं। वे जल्द ही बैठक लेकर इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें