पानीपत। सेक्टर-12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में चल रही कार्तिक मास की कथा में कथावाचक पंडित रामप्रकाश पाठक ने सबको अपने सामर्थ्य अनुसार दान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अगर भगवान ने हमें इस काबिल बनाया है कि हम किसी की सहायता कर सकें तो हमें इसके लिए कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। अपनी काबिलियत के हिसाब से गोशाला और अनाथालय में दान देना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। संवाद