फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनरव्हील क्लब ने 41 शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित करती क्लब प्रधान पूजा गोयल व अन्य। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
पानीपत। इनर व्हील क्लब सेंट्रल की ओर से विश्व साहित्य दिवस पर 41 शिक्षकों को एजुकेशनिस्ट अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन माॅडल टाउन स्थित न्यू टाउनशिप क्लब में हुआ। क्लब प्रधान पूजा गोयल ने कहा कि शिक्षक वह दीया है जो छात्रों को दिशा और दशा दिखाने का कार्य करता है और उत्कृष्ट राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। क्लब की पूर्व प्रधान अंजू गेरा ने कहा कि शिक्षा, शिक्षार्थियों व स्कूलों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शिक्षकों को सम्मान रूपी हौसला अफजाई जरूरी है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सोइन, गुलाब पांचाल, रामकरण, बोधराज श्योराण, कोमल काकरान, सुमन मलिक, नरेश रंगा, सोनू यादव, सुमन कौशिक, पिंकी, मधु, संजीव, सुरेंदर कुमार, अनिल कुमार, जसबीर कुमार, संगीता देवी, आनंद कुमार, मोहित सैनी, सोमपाल, हरिदत्त, रोहित कुमार, पवन जांगड़ा, मनोज कुमार, रेखावनती, संतोष देवी, पवन कुमार, संदीप कुमार, मीना कुमारी, जयपाल शर्मा, सुनील कुमार, हरिओम, संध्या कुमारी, रेखा शर्मा, कविता रही। इस अवसर पर सचिव रीति गर्ग, नीति जैन व स्वाति जैन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें