सनौली। तामशाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने दादा के सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया। तामशाबाद गांव निवासी बुजुर्ग मांगेराम ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने बाग में बने कमरे में सो रहा था। उसके पोते आशीष ने आकर उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। आशीष ने उसके पिता के हिस्से की जमीन उसके नाम करवाने को कहा। उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो आशीष तैश में आ गया और उसके सिर में डंडा मार दिया। उसने शोर मचाया तो वह अपने चाचा थंबूराम को आते देख उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल मांगेराम को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। सनौली थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई जयपाल ने बताया कि दादा से मारपीट करने वाले पोते आशीष के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।