संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। ग्रामीण विकास विभाग हरियाणा की ओर से मनरेगा के तहत जिला के बापौली खंड में खंड कार्यक्रम अधिकारी संदीप छोक्कर ने जॉब कार्ड नवीनीकरण को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड नवीनीकरण करने के लिए ई-केवाईसी के तहत जिला को पायलट जिला के रूप में लिया गया है। इसके अंतर्गत एक्टिव व नॉन एक्टिव मनरेगा मजदूर की एनएमएमएस ऐप के माध्यम से आधार कार्ड के साथ ई-केवाईसी की जानी है। खंड बापौली में लगभग दो हजार मनरेगा मजदूर हैं। जिनकी केवाईसी की जानी है। ग्राम सचिव व मनरेगा मेट ने शिमला गुजरान, मतरौली गांव में कैंप लगाकर व घर-घर पहुंचकर ई-केवाईसी की जानकारी दी।