पानीपत। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उत्तरीय भारतीय क्षेत्रीय परिषद की पानीपत शाखा ने आर्य कॉलेज में युवाओं व व्यापारियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। सेमिनार की अध्यक्षता सीए जगदीश धमीजा ने की।
सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि सीए राज चावला के सानिध्य में इंस्टीट्यूट के द्वारा एक बस यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसके तहत पूरे भारतवर्ष में 100 दिन तक ये बस अलग अलग शहरों में पहुंचकर युवाओं और व्यापारियों को जागरूक करेगी। उसी कड़ी में बस मंगलवार को पानीपत में पहुंची है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अरोमा एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल कुमार गर्ग व बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर अनिल कुमार वर्मा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड नवानिथा कृष्णन पहुंचे। मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे सीए मनोज लांबा ने उपस्थित लोगों को स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सीए इशू बंसल, सीए कुनाल कथूरिया, विनोद खंडेलवाल, प्रो. पंकज चौधरी, प्रो. आस्था गुप्ता, प्रो. रजनी, प्रो. मनीषा सीए स्वाति मुखी, सीए राज वर्मा व सीए पंकज खुराना मौजूद रहे।