फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियों को खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। यह सब इंफेक्शन के कारण होता है। इनसे शरीर पर काफी खतरनाक प्रभाव पड़ता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर सलाहकारी जारी की है।
विज्ञापन

उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसमें छोटी सी लापरवाही काफी गंभीर साबित हो सकती है। शरीर के आंतरिक हिस्से से लेकर बाहरी त्वचा तक बीमारी और संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर इसे गंभीरता से न लिया जाए तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसलिए मानसून सीजन में अधिक साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। कंघी, तौलिये, टोपी या तकिए से लेकर कपड़ों और रोजमर्रा की इस्तेमाल की चीजों को भी साफ करते रहना चाहिए और किसी संक्रमित के संपर्क में आने से बचना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा ने बताया कि बारिश के मौसम में पैरों में अक्सर खुजली और इंफेक्शन की शिकायत देखने को मिलती है। ऐसे तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें