फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बढ़ाया गेहूं का उत्पादन, तोड़ा पिछला रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धरतीपुत्र की मेहनत इस बार रंग लाई। बारिश और ओलावृष्टि के बीच उसके मेहनत की फसल गेहूंं मंडियों के भंडारों में फैल गई। जिले समेत प्रदेश की मंडियों में रिकॉर्ड गेहूं पहुंचा। प्रदेश की मंडियों में अब तक 5853185 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

जिले की ही बात करें तो इस बार 226710 मीट्रिक टन गेहूं सरकारी एजेंसियों ने खरीदा है, जबकि पिछले साल जिले की मंडियों से 210005 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। गेहूं का चौखा (दोगुना)उत्पादन मिलने पर किसानों की बांछें खिली हुई हैं। वहीं खरीद एजेंसियां पूरे साल को लेकर निश्चिंत हो गई हैं।
प्रदेश की मंडियों एक अप्रैल को गेहूं की खरीद शुरू की गई थी। बेमौसम बारिश के बीच पहले दिन ही मंडियों में गेहूं पहुंच गया था। पानीपत की मंडी में दो सौ क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। एजेंसियों ने साथ के साथ गेहूं की खरीद कर ली थी। मंडियों में अब गेहूं की आवक लगभग पूरी हो चुकी है। इसके साथ मौसम भी बदल गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
पिछले साल से 16705 एमटी गेहूं अधिक
जिले में इस बार दो लाख एकड़ में गेहूं था। विभाग ने 2.75 लाख एमटी गेहूं के उत्पादन का अनुमान जताया था। इसके बाद विभाग ने 2.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया था। मंडियों में अब तक सरकारी एजेंसियों ने 226710 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। एजेंसियों ने 223859 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके अलावा करीब 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं प्राइवेट लोगों ने खरीदा है। यहां 36482 मीट्रिक टन गेहूं का उठान बाकी है। पिछले साल एजेंसियों ने 210005 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी। यह पिछले साल से 16705 मीट्रिक टन अधिक रहा।

बॉक्स
किसान बोले मेहनत रंग लाई
शहरमालपुर के किसान प्रदीप दूहन ने बताया कि इस बार गेहूं का उत्पादन अच्छा रहा। इस बार प्रति एकड़ 23 से 25 क्विंटल गेहूं उत्पादन रहा। गेहूं की बिजाई से लेकर अंत तक मौसम अनुकूल रहा। आखिरी दिनों में तेज हवा और ओलावृष्टि में फसल बिछ गई थी। इससे नुकसान बढ़ने का खतरा था। गेहूं की कटाई के समय प्रति एकड़ उत्पादन देखकर मन खुश हुआ। पिछले साल यह 20 से 21 क्विंटल था। इसका बड़ा कारण आखिरी दिनों में गर्म हवा चलना रहा।
बॉक्स
इस जिले में इतना गेहूं खरीदा
जिला खरीद (मीट्रिक टन)
अंबाला 217281
भिवानी 97406
चरखी-दादरी 19503
फरीदाबाद 74385
फतेहाबाद 552126 गुरुग्राम 29871
हिसार 381452
झज्जर 136972
जींद 594242
कैथल 619811
करनाल 728584
कुरुक्षेत्र 483602
महेंद्रगढ़ 4229 नूहं 36628
पलवल 174042
पंचकूला 31345
पानीपत 226710
रेवाड़ी 14368
रोहतक 175837
सिरसा 669842
सोनीपत 327825
यमुनानगर 157123
कुल 5853185
नोट : गेहूं खरीद 30 अप्रैल तक है। यह डीएफएससी की रिपोर्ट पर आधारित है।

वर्जन :
शुरुआत में मौसम अनुकूल रहने से बेहतर रहा उत्पादन
गेहूं के प्रति एकड़ 20 से 21 क्विंटल का उत्पादन का अनुमान रहता है। फसल के आखिरी दिनों में बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन इस बार शुरुआत में मौसम अनुकूल रहने से उत्पादन बेहतर रहा।
वजीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग, पानीपत।

वर्जन :
अधिकतर गेहूं का कर दिया गया उठान
इस बार सीजन में 2.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा था। अनुमानित गेहूं मंडियों में आ गया है। सरकारी एजेंसियों ने करीब 2.27 लाख और प्राइवेट ने करीब 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। अधिकतर गेहूं का उठान कर दिया गया है।
विज्ञापन

आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें