स्टेडियम में आयोजित हवन में आहुति डालते ग्रामीण। संवाद
इसराना। नौल्था डुगरान में रविवार को ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में हवन कर स्टेडियम का खेलों में उपयोग के लिए शुभारंभ किया। बाबा लाठेवाला मंदिर के महंत बाबा नरेश पूरी महाराज ने हवन में आहुतियां डालकर स्टेडियम का शुरू किया। सरपंच प्रतिनिधि नीरज कौशिक ने बताया कि प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने गांव में खेल स्टेडियम मंजूरी देकर अनुदान राशि प्रदान की है। स्टेडियम में निर्माण कार्य जारी है। खेलो में युवाओं की दिलचस्पी को देखते हुए स्टेडियम को अस्थायी तौर पर शुरू किया गया है। इसी लिए रविवार को हवन कराया गया है। इस मौके पर महंत नरेश पूरी महाराज, कमेटी सदस्य कप्तान सिंह व रणवीर सिंह मौजूद रहे।