फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना धाम पुलिस चौकी का उद्घाटन

विज्ञापन
चुलकाना चौकी का उद्घाटन करते एडीजी, एसपी। पुलिस
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना धाम स्थित बाबा श्याम मंदिर परिसर में चुलकाना पुलिस चौकी शुरू कर दी है। करनाल रेंज के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण व एसपी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को रिबन काटकर चौकी का उद्घाटन किया। एडीजीपी ने कहा कि चुलकाना धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना आवश्यक था। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सकेगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। मंदिर के प्रधान रोशन लाल व मंदिर प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने कहा कि नई चौकी खुलने से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें