फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार परियोजनाओं का लोकार्पण और दो की आधारशिला रखी

विज्ञापन
जिला सचिवालय में उद्घाटन करते सांसद संजय भाटिया और पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा। स्रोत : 
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वर्चुअल माध्यम से जिले को 171 करोड़ रुपये की छह विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें सनौली रोड को फोरलेन बनाने की परियोजना भी है। करीब 75.50 करोड़ से जीटी रोड स्थित वंदे मातरम् चौक से बनेगा। इसके बाद पानीपत-हरिद्वार और बापौली-सनौली के चार दर्जन गांवों को फायदा पहुुंचेगा। सीएम ने 91.67 करोड़ की चार परियोजनाओं के उद्घाटन और 79.51 करोड़ की लागत से दो परियोजनाओं के शिलान्यास किए।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया रहे। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा और विधायक पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में विकास का अध्याय लिखा गया है। हमें सुशासन के सपने को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। इन परियोजनाओं से जिले के विकास को बल मिलेगा। लोगों का जीवन आसान होगा और उनके जीने के तरीके में बदलाव आएगा। राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार ने कहा कि बैसर में तीन करोड़ से होने वाले विकास कार्यों पर और गति से कार्य करने के लिए अधिकारियों के निर्देश दिए। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब पर्ची ओर खर्ची का जमाना चला गया।
विज्ञापन

पानीपत ग्रामीण हलका विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि अधिकारी सरकारी कार्यों में तेजी लेकर आए। इसमें देरी किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने ददलाना में सामुदायिक केंद्र, डाहर गांव में स्टेडियम और गर्ल्स काॅलेज को बनाने के कार्य को गति देने पर जोर दिया। डीसी ने विकास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर निगम आयुक्त राहुल नरवाल, एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप और सीटीएम राजेश सोनी मौजूद रहे।
सांसद ने दिए समाधान के निर्देश
सांसद संजय भाटिया ने जिला सचिवालय में लोगों की समस्या सुनी और संंबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हर गांव में पहुंची है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना और पात्रों को योजनाओं का लाभ देना है। उनके साथ असंध के पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं की मिली सौगात
इनका किया उद्घाटन
-देवीमूर्ति कॉलोनी में 15 एमएलडी एसटीपी और मुख्य पंपिंग स्टेशन और बरसत रोड पर 25 एमएलडी क्षमता की उद्घाटन किया। इन पर 87.22 करोड़ की लागत आई है।
-गढ़ सरनाई में 33 केवी सब स्टेशन के लिए 3.9 करोड़ खर्च आए हैं।

-सरकारी पशु चिकित्सालय पर 30 लाख खर्च आए हैं।
-कुटानी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर 25 लाख खर्च हुए हैं।

इनका किया शिलान्यास
-सनौली रोड को फोरलेन बनाने पर करीब 75 करोड़ की लागत आएगी।
-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के भवन के निर्माण पर 30 लाख खर्च आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें