फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विशेष अभियान में आम दिनों से भी कम हुए ऑपरेशन

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सप्ताह तक चलाया गया ऑपरेशन अभियान फ्लॉप रहा। अभियान के तहत एक सप्ताह में महज 96 ऑपरेशन ही हो सके, इसमें सबसे कम नेत्र, ईएनटी और जरनल सर्जन के हुए हैं, इसका बड़ा कारण जिले में चार स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होने के बाद भी अभियान केवल मात्र जिला नागरिक अस्पताल तक की सीमित रहना है। विभाग इसके लिए जागरूकता नहीं ला सका। ये ऑपरेशन सामान्य दिनों से भी कम हैं। सामान्य दिनों में 105 ऑपरेशन हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच फरवरी को विशेष ऑपरेशन अभियान शुरू किया था, इसका बुधवार को अंतिम दिन रहा। इस दौरान आयुष्मान कार्डधारकों का प्राथमिकता से ऑपरेशन किया गया। उधर, इस संबंध में सीएमओ डॉ. विजय मलिक का कहना है कि िकित्सकों ने ओपीडी और ओटी दोनों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई है।

जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें