फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नातिन से दुष्कर्म के मामले में समझौते की एवज में मांगे साढ़े तीन लाख, गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। कस्बे में हनीट्रेप का मामला सामने आया है। समालखा थाना पुलिस ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसाकर कैथल के एक राजमिस्त्री से साढ़े तीन लाख रुपये लेते रंगों हाथों पकड़ा है। महिला पहले राजमिस्त्री पर पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। बाद में साढ़े तीन लाख रुपये में समझौता तय हुआ। महिला ने आरोपी पक्ष को शुक्रवार को समालखा कोर्ट में समझौते के लिए बुलाया था। जैसे ही महिला ने राजमिस्त्री से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर शपथ पत्र दिया पुलिस ने उसको पकड़ लिया। उसके पास से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

20 फरवरी को एक महिला ने समालखा थाना में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि एक राजमिस्त्री ने उसकी मुंह बोली नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी राजमिस्त्री के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में आरोपी राजमिस्त्री की पत्नी रीना ने समालखा पुलिस को एक शिकायत दी। उसने बताया कि उसके पति को महिला ने दुष्कर्म के मामले में फंसाया है। वह अब उससे मामले को निपटाने एवज में पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। वह अब साढ़े तीन लाख में समझौता कर रही है। वह इस राशि को लेने के लिए शुक्रवार को समालखा कोर्ट परिसर में आएगी।
कोर्ट परिसर के बाहर से किया गिरफ्तार
समालखा थाना प्रभारी ने मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लेकर आए। अधिकारियों ने तहसीलदार राहुल राठी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। नाबालिग युुवती की मुंह बोली नानी दोपहर को आरोपी पक्ष के साथ समझौता करने समालखा कोर्ट पहुंची। जहां उसने वादे के अनुसार आरोपी पक्ष से समझौते के साढ़े तीन लाख रुपये लेकर शपथ पत्र दे दिया। वह पैसे लेकर कोर्ट से बाहर निकली तो पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राहुल राठी की मौजूदगी में साढ़े तीन लाख रुपये सहित पकड़ लिया। पुलिस ने महिला की स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में ठेकेदार को महिला से मिलवाने वाले के बारे में भी पता कर रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उसको कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें