पानीपत। विकास नगर में हत्याकांड मामले में मां ने चुप्पी तोड़ते हुए हत्या के असल कारणों का खुलासा किया है। मां ने कहा कि छोटे बेटे को अपनी पत्नी और मझले भाई पर शक था, जिसके चलते उसने कैंची से पेट में हमला कर उसकी हत्या की है। मां ने कहा कि हमले से पहले छोटे बेटे ने कहा था कि आज के बाद वह उसकी पत्नी के पास फोन नहीं कर सकेगा। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में छोटे बेटे की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका मंझला बेटा कमरे में सो रहा था। पति ऊपर के कमरे में थे और छोटा बेटा दूसरे कमरे में बैठा था। वह अपनी पत्नी और मझले भाई पर शक करता था। जिसके चलते कैंची लेकर उनके कमरे में आया और गुस्से में कहा कि वह उसे (मझले भाई) पत्नी से बात करने का मजा चखाता है, वह आज के बाद उसकी पत्नी से कभी बात नहीं करेगा। इतना कहकर उसने पास में सो रहे मझले बेटे के पेट में कैंची घोप दी। वह पास जाने लगी तो उसे धक्का देकर फरार हो गया। वह बेटे को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर-29 थाना प्रभारी