फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों संग किया विसर्जन

विज्ञापन
विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। निंबरी गांव में स्थित सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित सोमनाथ धाम आश्रम में गणेश चतुर्थी उत्सव का वीरवार को समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का असंध रोड स्थित नहर में विसर्जन किया। पंडित खेम राज ने नियमित मंत्रोचारण के साथ गणेश आरती करवाई। विश्व जागृति मिशन के प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा ने बताया कि मंत्रोचारण के बाद भगवान गणेश की मूर्ति को खुली जीप में रखकर असंध रोड स्थित नहर पर ले गए। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बप्पा का विसर्जन किया। विसर्जन के बाद पंडित ने सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर आरएन रावल, यशपाल चौधरी, इंद्र चुघ, गिरीश अरोड़ा, राजेश सेठी, चुन्नीलाल चावला, गणेश ठाकुर व संजीव आहूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें