फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निरक्षरों को मिलेगा अक्षर ज्ञान, चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। शहरी क्षेत्रों में भले ही लगातार साक्षरता का प्रतिशत बढ़ रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी ऐसे लोग हैं, जिन्हें बुनियादी शिक्षा भी नहीं मिली। इन्ही निरक्षर लोगों को विशेष अभियान चलाकर साक्षर किया जाएगा। एससीईआरटी की ओर से जारी निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में नव भारत साक्षरता अभियान के लिए सभी प्रशिक्षकों को उल्लास एप डाउनलोड कराई जाएगी। एप के माध्यम से खंड व जिलावार 15 से 35 आयु वर्ग के निरक्षरों का आंकड़ा जुटाया जाएगा। निरक्षरता उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से निरक्षरों को बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए जिला व खंड स्तर पर कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। संवाद


शिक्षा अधिकारी होंगे नोडल अधिकारी
कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा अधिकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के नोडल अधिकारी होंगे जबकि संबंधित खंड के स्कूल प्रमुखों के नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी होंगे। प्रत्येक स्कूल से स्कूल प्रमुख नोडल अधिकारी होगा जबकि शिक्षकों को सर्वेयर नियुक्त किया जाएगा। शिक्षक अपने क्षेत्र में निरक्षरों का आंकड़ा जुटाएंगे।प्रशिक्षकों को निरक्षरों का आंकड़ा उल्लास एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन



कक्षा संचालन के लिए स्थान किया जाएगा चिन्हित
कार्यक्रम के तहत शिक्षकों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्रामवार सर्वे कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निरक्षर जो 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए एवं औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने की उम्र पार कर चुके हैं, की सूची तैयार कर अक्षर साथी बनाकर कक्षा संचालन के लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा। अक्षर साथी स्वयं सेवा भाव से निरक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य करेंगे। चिहिन्त निरक्षरों की मार्च 2024 में परीक्षा भी कराई जाएगी।


क्या है नव भारत साक्षरता कार्यक्रम

उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसमें सभी के लिए शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया था। साक्षरता अभियान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक में कर्तव्यबोध और जनभागीदारी की भावना पैदा करने के लिए उनकी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करेगा। इस योजना में पांच घटक हैं जिनमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा शामिल हैं।साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम के तहत उल्लास मोबाइल ऐप पर शिक्षार्थियों और स्वयंसेवकों के लिए पंजीकरण की संख्या में वृद्धि करने पर जोर होगा। इस अभियान में सभी शिक्षण संस्थानों के छात्र, स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायतें आदि भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन-
निरक्षरों को शिक्षित करने के लिए जिले में नव भारत साक्षरता अभियान शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों को उल्लास एप डाउनलोड करनी होगी। प्रदेश सहित जिले के शिक्षा अधिकारियों व नोडल अधिकारियों को उल्लास एप का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कार्यक्रम के तहत जिले के निरक्षरों की सूची तैयार कर उन्हें अक्षर ज्ञान दिया जाएगा। इससे कोई निरक्षर नहीं रहेगा, सबको पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें