पानीपत। पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने अवैध असला सप्लाई के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2023 में एक पिस्टल रिसालू गांव के युवक को बेचा था।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने 19 सितंबर 2023 को सनौली रोड स्थित काला आंब मोड पर थी। यहां रिसालू गांव के जसबीर उर्फ पप्पू को देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि देसी पिस्टल सोनीपत के शेखपुरा गांव के राम गोपाल से 50 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी जसबीर के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया था। पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी राम गोपाल को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में आरोपी जसबीर को देसी पिस्टल बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसको उक्त देसी पिस्टल खेत में मिला था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।