पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (टीईई) के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म 26 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद 27 से 30 अप्रैल तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा कर सकेंगे। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों के सभी शिक्षार्थियों के लिए लागू होगी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके। किसी भी समस्या की स्थिति में विद्यार्थी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल से संपर्क कर सकते हैं।