फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका नहीं हटवा सके सांसद तो रेजिडेंट्स के साथ धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर जब सांसद शराब का ठेका नहीं हटवा सके तो मंगलवार को सेक्टर-18 के रेजिडेंट्स के धरने पर बैठ गए। सेक्टर-18 के ग्रीन बेल्ट में बने शराब के ठेके का लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों ने सांसद से ठेका हटवाने की गुहार लगाई थी। इस पर उन्होंने प्रशासन से ठेका हटाने के संबंध में बात की थी। इसके लिए एक सप्ताह का वक्त दिया था, जो मंगलवार को पूरा हो गया। ऐसे में सांसद भी लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सेक्टर-18 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ सांसद संजय भाटिया करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त सुशील कुमार सारवान को फोन कर शराब का ठेका नहीं हटने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द ग्रीन बेल्ट से शराब का ठेका हटाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शराब का ठेका हटवा दिया जाएगा। सांसद एक घंटा धरने में शामिल होने के बाद चले गए। जाने से पहले उन्होंने आरडब्ल्यूए को आश्वासन दिया कि ग्रीन बेल्ट से हर हाल में शराब ठेका हटेगा। धरने में सुखबीर जागलान, रामधारी, विनोद कुमार, जेपी दलाल, सुरेंद्र अलावा, रतन सिंह, बिजेंद्र शर्मा, नरेंद्र ढांडा, ओमप्रकाश शर्मा, सुभाष कालेरामना, राजबीर मलिक, वीरेंद्र मलिक, महेंद्र सिंह, कर्मबीर कादियान और अशोक परमार आदि मौजूद रहे।
आरडब्ल्यूए ने ठेका हटने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है। सेक्टरवासियों ने कहा कि वे पार्क में सैर करने के लिए आते हैं और वहां ठेका होने से माहौल बिगड़ रहा है। तीन बार इस संबंध में प्रदर्शन कर चुके हैं। संपदा अधिकारी को एक सप्ताह में ठेका हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने ठेका नहीं हटवाया इसलिए उन्होंने ठेके के विरोध में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे शराब ठेका हटने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-24 आरडब्ल्यूए ने भी किया विरोध
सेक्टर-6, सेक्टर 7 और सेक्टर 24 आरडब्ल्यूए भी वहां खुले शराब ठेकों का विरोध कर रहे हैं। आए दिन लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। लोगों की मांग है कि शराब ठेकों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर किया जाए। इस संबंध में सभी आरडब्ल्यूए एक मंच पर भी हो चुकी हैं।
बच्चों-युवाओं पर पड़ रहा बुरा प्रभाव : सूरजभान राठी
आरडब्ल्यूए सेक्टर-18 के प्रधान सूरजभान राठी ने कहा कि शराब ठेकेदार ने ग्रीन बेल्ट को नष्ट कर शराब ठेका खोल दिया है। सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। जहां शराब ठेका खोला गया, वहां खेल मैदान भी है। किशोर और युवा वहां खेलते हैं। एक कॉलेज भी है। शराब ठेके से युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
हर हाल में हटेगा शराब ठेका
इस शराब ठेके से सेक्टर-18 के लोग नाराज हैं। उनकी बात जायज है। प्रशासन को यहां से शराब ठेका हटाना पड़ेगा। लोगों के आंदोलन का समर्थन करते हूं, इसलिए खुद धरने में पहुंचा।
विज्ञापन

- संजय भाटिया, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें