पानीपत। पानीपत-गोहाना रेल लाइन पर नौल्था गांव के पास तीन दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त कर ली गई है। वह हाल में इसराना खंड के परढाना गांव में रहता था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि सात जनवरी सूचना मिली थी कि नौल्था गांव के पास रेल लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। शव क्षत विक्षत हालत में था। उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। शव को तीन दिन के लिए शवगृह में रखवा दिया था। अब परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। शिवा निवासी गांव काबरे, खखरेलु जिला फतेहपुर यूपी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह अब परढ़ाना गांव में रहता था और यहां एक फैक्ट्री में काम करता था।