फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आइसक्रीम सप्लायर को अगवाकर लूटे 3800 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
घेर अराइया कॉलोनी की है घटना, पांच बदमाशों ने चाकू की नोंक पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर


पानीपत। घेर अराइया कॉलोनी में पांच बदमाशों ने आइसक्रीम सप्लाई करने वाले युवक का अपहरण कर उससे चाकू की नोंक पर 3800 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी। पीड़ित मंगलवार रात को काम से घर लौट रहा था। सिटी थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वार्ड 11 निवासी अक्शु गोयल ने बताया कि वह आइसक्रीम कंपनियों में आइसक्रीम सप्लाई करता है। वह मंगलवार सुबह घर से काम पर गया था। जब वह रात नौ बजे काम से घर लौट रहा था। जब वह घेर अराइया कॉलोनी में विक्की बनारसी की बिल्डिंग के पास पहुंचा तो वह एक्टिवा रोककर लघु शंका करने लगा। इसी वक्त तीन युवक आए और उसने उठाकर पास ही एक बिल्डिंग में ले गए। यहां पहले से दो युवक थे। इनमें से एक युवक को सभी धोनी बोल रहे थे। उसके हाथ में चाकू था। धोनी ने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताया और कहा कि उस पर पहले ही बहुत केस है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसने चाकू की नोंक पर उससे 3800 रुपये छीन लिए और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-

सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें