फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार पति की गई जान, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-हरिद्वार 709एडी पर सनाैली-बापाैली राेड के फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे ट्रक की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हाे गई। दोनों बापौली के जनता स्कूल में चतुर्थ श्रेणी थे। सनौली थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। बापौली निवासी पूरन ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल के गाेरखा स्थित काउल गांव का है। उनके भाई शिव राणा और उनकी पत्नी अनुराई बापाैली के जनता स्कूल में चतुर्थ श्रेणी थे। वे शुक्रवार शाम काे अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर सवार हाेकर पानीपत शहर में सामान लेने गए थे। बापौली के नजदीक उनकी एक्टिवा को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिव राणा की मौत हो गई और उनकी पत्नी अनुराई गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उनको काेई बच्चा नहीं है। सनौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें