फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट करना और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए है। आरोप है कि पति व सास ने गला दबाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। महिला ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी मई 2007 में घरौंडा निवासी संजीव के साथ शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा 13 साल और बेटी छह साल की है। शादी के बाद पति ने उसे घर से दहेज लाने का दबाव बनाया, उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
मारपीट से तंग आकर पिता ने पति को 50 हजार रुपये दिए, लेकिन कुछ दिन ठीक रखने के बाद आरोपी फिर से मारपीट करने लगा। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी पति अपनी हरकतों से बात नहीं आया। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इस संबंध में उसने घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत दी थी। अब उसने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें जांच शुरू कर दी है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

- आशा दहिया, प्रभारी, महिला थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें