फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट से आहत युवक ने छोड़ा घर, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी में घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट की तो पीड़ित घर छोड़कर चला गया। परिवार शिकायत लेकर किला थाने पहुंचा तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। छह दिन बीतने पर भी युवक का पता नहीं चल पाया है। अशोक विहार काॅलोनी निवासी मुमताज ने बताया कि उसका बेटा सलीम बीमार रहता है। नौ अगस्त को सलीम माईजी कॉलोनी में अबुबकर के घर गया था। शाम को वहां से लौट आया। देर शाम अबुबकर अपने तीन साथियों सद्दाम, इस्तकार और सदाकत के साथ उनके घर आया और सलीम के साथ मारपीट की। आरोप है कि इससे आहत होकर सलीम घर छोड़कर कहीं चला गया। मुमताज को शक है कि आरोपियों ने उसके बेटे को चोटिल कर कहीं फेंक दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें