फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छाजपुर कलां में 21 लोगाें को लगाई एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। छाजपुर कलां गांव में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया। इसमें करीब 21 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई और किशोरियों और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मी पवन बेदी ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है और समय पर टीकाकरण करवाना आवश्यक है। टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक रहने का संदेश भी दिया। शिविर में कुल 21 लाभार्थियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। अभिभावकों और किशोरियों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के खतरे और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्यकर्मी शारदा देवी और निर्मला उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें