फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दे गृहिणी से ठगे 2.80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाटल गांव की गृहिणी को घर बैठे नौकरी का झांसा देकर ठग ने 2.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने गृहिणी को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दिया था। पैसे कमाने के झांसे में फंसाकर ठगों ने उसको ठग लिया। महिला ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जाटल गांव निवासी भतेरी ने बताया कि वह गृहणी है। उसके पास 26 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में उससे पूछा गया था कि क्या वह घर बैठे जॉब चाहती है। उसने इसके लिए हामी भर दी। उसको गूगल पर रिव्यू देने के बदले पैसे मिलने के बारे में बताया गया। उसके खाते में 200 रुपये भी भेजे गए। फिर उसको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। फिर उसे रिव्यू कर रेटिंग देने पर पैसे मिलने लगे। उसके इसके लिए कमिशन भी मिलने लगा। उसको ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में कहा गया। उन्होंने इसके लिए अपने खाते में उससे 2.80 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। जब वह अपने पैसे निकालने लगी तो उसका खाता भी ब्लॉक कर दिया। उसके बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें