फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खंभे टूटने से 16 घंटे बाधित रही अस्पताल की बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 केवी के हाई वोल्टेज के बिजली के खंभे टूट गए। इसके चलते आसपास के क्षेत्र सहित सामान्य अस्पताल में करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसएमओ संजय आंतिल व राहगीरों ने बिजली के खंभे टूटने की सूचना निगम अधिकारियों को दी। निगम अधिकारियों ने दोपहर को नए खंभे लगाकर बिजली सप्लाई बहाल की। एसएमओ संजय आंतिल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के खंभे टूट गए। दोनों ही खंभे मुख्य रोड के किनारे लगे हुए थे। बिजली बाधित होने से अस्पताल में पानी की किल्लत हो गई। जनरेटर चलाया गया था पर मोटर का लोड अधिक होने की वजह से पानी नहीं चलाया जा सका। वहीं बिजली बाधित होने की वजह से अस्पताल में लिफ्ट भी काम नहीं कर सकी। मरीजों को रैंप या सीढि़यों का सहारा लेना पड़ा। एसडीओ हिम्मत सिंह ने बताया कि खंभों को दोपहर तक बदल कर बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें