पानीपत। स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ होली पर आयोजित समारोह के दौरान एक
- फोटो : Panipat
पानीपत। स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाई। यह वे बच्चे हैं जो सुन और बोल नहीं सकते उनको अपनेपन का एहसास करवाने के लिए वीरवार को स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने इन बच्चों के साथ होली मनाई। सदस्यों ने बच्चों के साथ डांस किया,एक दूसरे को रंग लगाया व उनको खाद्य सामग्री दी गई। इस मौके पर विनय मालिक,विपुल धीमान आदि मौजूद रहे।