फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लड़कियों के 59 किलो में हिसार की किरण व लड़कों के 86 किलो में इसराना के सूरज चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना (पानीपत)। राजकीय कॉलेज इसराना में हरियाणा इंटर स्टेट कॉलेज रेसलिंग टूर्नामेंट का शनिवार को दूसरा दिन रहा, जिसमें प्रदेशभर के पहलवानों ने जीत के लिए पसीना बहाया। लड़कियों के 59 किलो भार वर्ग में पीसीडब्ल्यू हिसार की किरण प्रथम रहीं। वहीं लड़कों के 86 किलो वेट में जीसी इसराना के सूरज प्रथम रहे।
विज्ञापन

चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के निदेशक अनिल मलिक शनिवार को प्रतियोगिता में मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और पहलवानों से बातचीत की। प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने अनिल मलिक का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर संगीता रानी ने किया। निदेशक अनिल मलिक ने कहा कि आज बेटियां बेटों से आगे निकल चुकी हैं। वे लगातार बेहतर कर रहीं हैं। चाहे पढ़ाई हो या फिर खेल का मैदान। धरातल से लेकर आकाश तक चारों ओर बेटियां नाम कमा रहीं हैं। जितनी जरूरी शिक्षा है, उतने ही जरूरी खेल भी हैं। युवाओं ने खेलों को अपनाया और नए कीर्तिमान स्थापित किए। इस मौके पर खेल प्रभारी डाॅ. बलिंद्र गुलिया, कुलवंत सिंह कोच साईं हिसार, बलबीर सिंह दहिया, लखविंदर सिंह सिरसा, धर्मपाल जागलान, जयभगवान फौजी, रणजीत सिंह, देवेंद्र जागलान व सतबीर पांचाल मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम

लड़कियों के 59 किलो वेट में पीसीडब्ल्यू हिसार की किरण प्रथम, जीसी दूबलधन की वर्षा द्वितीय और एकेजीएच होरमाजरा की डिंपल व जीसी इसराना की खुशी तृतीय रहीं। इसी वर्ग के 53 किलो वेट में एमएच जोगू कलां की शीतल प्रथम, एमजीसी आंटा की काजल द्वितीय व एससीजीडब्ल्यू सांपला की सीमा व टीडीएल मुरथल की मनीषा तृतीय रही, 65 किलो वेट में एमकेजेकेएम रोहतक की विनीता प्रथम, जीए समालखा की आशिया द्वितीय व आर्य पीजी पानीपत की भावना व एकेएम होरमाजरा की शिवानी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में 86 किलो वेट में जीसी इसराना के सूरज प्रथम, एसएसजी सिरसा के नरेश द्वितीय व एनसी सिरसा के अनमोल व जीसी बहादुरगढ़ के देव गुलिया तृतीय रहे। इसी वर्ग के 61 किलो वेट में जीसी सांपला के रोहित प्रथम, जीसी इसराना के राजदेव द्वितीय व आर्य पीजी पानीपत के शिवम व जीएनसी सिरसा के भूपेंद्र तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें