फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पानीपत पहुंचे

Wed, 25 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मंसूर मीर साहब ने दरगाहर कलदर साहब और माईजी की मस्जिद में चादरपोशी कर अमन की दुआ मांगा। वे एक निजी कार्यक्रम में आए थे। हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मंसूर अहमद मीर साहब बुधवार सुबह करीब 10 बजे पानीपत पहुंचे। वे सीधे माईजी कॉलोनी स्थित दरगाह हाफिज जमाला साहिबा पहुंचे और चारदरपोशी की। उसके बाद एडवोकेट शाकिर अली अंसारी और एडवोकेट इसलाम अली अंसारी के निवास पर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद वे दरगाह बू अली शाह कलंदर और दरगाह हजरत शमशुद्दीन तुर्क पानीपत शाह विलायत साहब सनौली रोड पहुंचे। यहां उन्होंने चादरपोशी और गुल पेश किए। दरगाह शाह विलायत साहब के सज्जादानशीं सैयद हाफिज मेराज हुसैन साबरी ने चीफ जस्टिस का स्वागत किया। इस मौके पर दरगाह शाह विलायत साहब के सैयद हामिद हसन, सतीश प्रधान, शिला प्रधान, ईओ खुर्शीद अहमद, एडवोकेट प्रीतम गुज्जर, एडवोकेट गिरीश गुप्ता, एडवोकेट अरविंद शर्मा, कारी नसीम, फरजंद वारसी, सुरेश कुमार कांगड़ा, शमीम, इरशाद अली अंसारी, विक्की चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें