फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हेरोइन की तस्करी का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने नौ ग्राम हेरोइन तस्करी में मामले में आरोपी सप्लायर को सेक्टर 29 के फ्लौरा चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ रविंद्र निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन




एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने 16 मार्च को ईदगाह रोड पर मंदिर के पास गांधी कॉलोनी के अरूण को नौ ग्राम हेरोइन सहित काबू गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी अरूण ने ये हेरोइन कमीशन पर बेचने के लिए गांधी कॉलोनी निवासी आकाश से लेकर आने बारे स्वीकारा था। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आकाश उसको हेरोइन सप्लाई करने के लिए एक दिन के एक हजार रुपये कमीशन देता है। पुलिस ने थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी अरुण को जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी आकाश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।



इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर नशा सप्लायर आरोपी आकाश को सेक्टर 29 के फ्लौरा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक कमीशन पर आरोपी अरूण से तस्करी करवाने बारे स्वीकारा। आरोपी आकाश के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के तीन अभियोग दर्ज हैं। आरोपी आकाश करीब चार महीने पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था। जेल से आते ही आरोपी ने दोबारा से नशा सप्लाई का अवैध धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें