फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हेमंत लखीना सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री सनातन धर्म महाबीर दल वार्ड-9 सनौली रोड के प्रधान पद के लिए शनिवार को चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हेमंत लखीना को दोबारा तीन साल के लिए प्रधान चुन लिया गया। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के साथ की। कैशियर अशोक चुघ और महेश जुनेजा ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम पिछली कार्यकारिणी व प्रधान ने अपना इस्तीफा दिया। वेद सेठी और महेश जुनेजा ने हेमंत लखीना का नाम प्रधान पद के लिए रखा। इसका सभी ने हाथ उठाकर और जयकारों के साथ अनुमोदन किया। हेमंत लखीना को लगातार तीसरी बार प्रधान पद के लिए चुन लिया गया। नवनियुक्त प्रधान हेमंत लखीना ने कहा कि मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर संतलाल जुनेजा, अशोक चुघ, तुलसीदास वधवा, महेश जुनेजा, महिंद्र जुनेजा, वेद सेठी, पंकज ढींगड़ा, श्रवण लखीना, जवाहर डुडेजा, कमल रामदेव, किशोर जुनेजा, अमित जुनेजा, चंद्र रेवड़ी, कोमल शर्मा, राकेश आहुजा, अशोक जुनेजा, रविन्द्र गांधी, विनोद चुघ, तरुण नारंग, अरुण पसरीचा, चंद्र जुनेजा, पंकज सेठी, गगन अरोड़ा व अजय बतरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें