पानीपत। गर्मी में बिजली की परेशानी को देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। क्षेत्र के उपभोक्ता इन पर फोन कर बिजली संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री 1912 तो पहले से जारी किया था। इसके साथ 18001801550 समेत हेल्पलाइन नंबर 9354919021 और 22 को जारी किया गया है। ताकि बिजली के ओवरलोडेड होने से हो रहे लाइन या ट्रांसफार्मर फॉल्ट की शिकायत निगम में दर्ज कराई जा सके। जिससे निगम उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुंरत निवारण भी कर सके।
बिजली निगम के सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि उपभोक्ताओं को गर्मी के सीजन में निर्बाध बिजली सप्लाई मिलती रहे इसके लिए निगम की ओर से टोल फ्री नंबर और हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता निगम के टाेल फ्री नंबर 1912 व 18001801550 पर ऑनलाइन माध्यम से शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इनके अलावा गाेहाना राेड पावर हाउस कार्यालय में बनाए गए बिजली सुविधा केेंद्र के हैल्पलाइन नंबर 9354919021 व 22 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।