फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिड-डे मील खाने से आठ बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/करनाल। पुंडरी गांव स्थित राजकीय स्कूल में मिड-डे मील खाने से आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इन्होंने वीरवार दोपहर को खिचड़ी खाई थी। इनको पेट में दर्द हुआ और उल्टी हुई तो दूसरे बच्चों ने इनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल में पहुंचे गए। तीन बच्चों को पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। बाकी बच्चों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि स्कूल के अध्यापकों ने बिना दवा दिलाए ही बच्चों को स्कूल से बाहर भेज दिया था। पुंडरी गांव निवासी देवी ने बताया कि उसका पोता कृष व नवीन गांव के सरकारी स्कूल की कक्षा छठीं में पढ़ते हैं। वह वीरवार दोपहर डेढ़ बजे घर पर थी। उसको एक बच्चे ने बताया कि नवीन व कृष को पेट में दर्द है और वह उल्टी कर रहे हैं। वह स्कूल में पहुंची तो कृष, नवीन व भारती पेट में दर्द के चलते रो रहे थे। इनको उल्टी लग रही थी। पांच और ऐसे बच्चों को उल्टी व दस्त थे। उनके परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। उन्होंने कृष, नवीन व भारती को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। बच्चों ने बताया कि उन्होंने खिचड़ी खाई थी। खिचड़ी खाते ही उनको तकलीफ शुरू हो गई थी। स्कूल के अध्यापकों ने बिना दवा दिलाए ही बच्चों को स्कूल से बाहर भेज दिया था।


बॉक्स

डॉक्टर ने फोन पर नर्सिंग ऑफिसर को समझायी इलाज की विधि

वीरवार को डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर थे। यहां मिड डे मील खाने से बीमार होकर पहुंचे बच्चों की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा को दी गई। वे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। बच्चों को दाखिल किया गया। नर्सिंग ऑफिसर ने इमरजेंसी वार्ड की इंचार्ज डॉ. सुखदीप को फोन कर इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने वीडियो कॉल कर नर्सिंग ऑफिसर को इलाज की जानकारी दी। दो घंटे के बाद बच्चों की हालत में सुधार हो पाया। रात को एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत डॉक्टर की यहां ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


चार बच्चों की बिगड़ी थी तबीयत : खंड शिक्षा अधिकारी
करनाल। घरौंडा खंड के पूंडरी स्थित सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के कुछ समय बाद सात बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। इनमें से चार को पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों को मिड-डे मील परोसा गया था, लेकिन तबीयत छह बच्चों की ही बिगड़ी बताई जा रही है। उन्होंने पानीपत अस्पताल के डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने फूड पॉइजनिंग होना बताया है।
अस्पताल के बाद वे अब स्कूल में पहुंचे हैं, ताकि पता किया जा सके कि बच्चों की तबीयत कैसे बिगड़ी है। उनका कहना है यदि मिड डे मील में कोई गड़बड़ी होती तो ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब होती, हो सकता है बच्चों ने खाने से पहले या बाद में कुछ और खाया हो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 250 बच्चों ने मिड डे मील खाया था। इधर, पूंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रणबीर सिंह का कहना है कि बच्चों की मिड-डे मील से तबीयत नहीं बिगड़ी है। मिड-डे मील टीचर ने भी खाया था। मिड-डे मील में कोई दिक्कत नहीं थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें