फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच, डॉक्टरों ने दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। डीएवी सेंटेनरी स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाया गया। मेडिकेयर अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर खान-पान, स्वच्छता और दिनचर्या से जुड़े सुझाव दिए। टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवांशु, डॉ. प्रेरणा, डॉ. शुभम शर्मा, डॉ. मानसी दुबे और डॉ. योगेश दीक्षित शामिल रहे। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की शारीरिक समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्या रिंकू वर्मा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया।
विज्ञापन

33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें