फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनी ट्रैप का आरोपी हेड कॉन्स्टेबल 15 दिन बाद भी नहीं मिला

Thu, 28 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डेयरी कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपी हेड कॉन्स्टेबल 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। लेकिन, उसका सुराग नहीं लग रहा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कुछ ठिकानों पर दबिश देने के लिए पुलिस टीमें भेजी है। मॉडल टाउन थाने में 12 अगस्त को हनी ट्रैप का मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने हरियाणा पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप, एक महिला और उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी हेड कांस्टेबल तक नहीं पहुंच पाई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बुधवार को भी उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें