अंबाला। मन्नत अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी हो गई। यह वारदात अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर रेकी करने के बाद बाइक पर आता है। चंद ही सेकेंड में मास्टर चाबी लगाकर खोल लेता है। देखते ही देखते बाइक लेकर भाग जाता है। पीड़ित बाइक चालक कर्णदीप ने अंबाला कैंट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।