फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फोन कर बुलाया फिर साथियों के साथ मिलकर कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में काम करने वाले सोनीपत के युवक को दो युवकों ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जब वह पहुंचा तो उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोनीपत के रसोई गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह पानीपत में एक फैक्टरी में काम करता है। बुधवार को उसके पास दीपक मलिक उसे लगातार फोन कर रहा था। जब उसने फोन रिसीव किया तो आरोपी ने उसे मिलने के लिए गोहना मोड पर गोशाला के सामने बुलाया। जब अपने एक अन्य साथी अश्वनी के साथ मौके पर पहुंच गया। दीपक मलिक वहां पर तीन अन्य युवकों के साथ पहुंचा और उस पर आते ही हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि दीपक मलिक, उसके साथी दर्पण और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें