पानीपत। इस बार पर्यावरण शुद्धि के लिए रावण परिवार के पुतलों में हवन सामग्री डाली जाएगी और हनुमान स्वरूपों पर हेलीकॉप्टर ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। यह निर्णय दशहरा कमेटी की बैठक में लिया गया। दशहरा कमेटी सनौली रोड की सामान्य बैठक रविवार को रघुनाथ धाम के सत्संग हाल, सेक्टर-25 में आयोजित की गई। बैठक में दशहरे के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया और पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। तत्पश्चात महासचिव चिमन सेठी ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा सदस्य न रहे, जो सेवा से वंचित रह जाए। संरक्षक सूरज दुरेजा ने कहा कि जिस सदस्य की ड्यूटी अगर पूरी हो गई है तो वह दूसरे का भी हाथ बंटाए। संरक्षक वीरेंद्र सोनी ने कहा कि सभी सदस्य अनुशासन एवं सेवा का ध्यान रखें। बैठक में छह नए सदस्य दशहरा कमेटी परिवार में शामिल हुए, जिनमें ओमप्रकाश जुनेजा, सुदेश वधवा, विपुल वधवा, गुरमीत मक्कड़, सुरेश लखीना और दीपक मल्होत्रा रहे।
-
रावण के मुंह और कानों ने निकलेगी आग
प्रधान रमेश माटा ने सदस्यों को सभी सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस बार दशहरा पर्व पर हनुमान स्वरूपों पर हेलीकॉप्टर ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। हनुमत स्वरूपों का स्वागत शहनाई वादन से किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि रावण का पुतला इस बार रथ पर खड़ा रहकर युद्ध लड़ेगा। रावण इस बार और भी आकर्षक होगा, जिसके मुंह और कानों से आग निकलेगी। इस बार दर्शकों के मनोरंजन के लिए बांस पर चलने वाले कलाकार भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने शहर की सभी संस्थाओं, दशहरा कमेटी के सदस्यों से आह्वान किया कि वे सफाई का विशेष ध्यान रखें, जिससे किसी भी हनुमत स्वरूप को चलने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
-
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में तिलक राज छाबड़ा, शाम सुंदर बतरा, अशोक नारंग, पुरूषोत्तम शर्मा, डॉ. रमेश चुघ, प्रीतम गुलाटी, गजेंद्र सलूजा, किशन शर्मा, महेंद्र पसरीचा, हरबंस लाल अरोड़ा, मोहनलाल सलूजा, बसंत रामदेव, कृष्ण रेवड़ी, लीला कृष्ण भाटिया, जयदयाल तनेजा, चुन्नीलाल चुघ, कैलाश लूथरा, देवेंद्र रेवड़ी, वेद बांगा, कैलाश नारंग, किशोर अरोड़ा, सुरेंद्र जुनेजा, किशन वधवा, शक्ति सिंह रेवड़ी, जवाहर लाल जुनेजा, सूरज बरेजा, संजय बरेजा, भारत भूषण अरोड़ा, भूषण नारंग, तरुण छोक्करा, अजय आहूजा, अमित तनेजा, गोविंद रेवड़ी, महेंद्र बठला, सोहन रेवड़ी, चुन्नी लाल लखीना, प्रवीण जुनेजा, मोहित आहूजा, हिमांशु बांगा, स्वप्निल जुनेजा, राघव रामदेव, विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।