समालखा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर बनाई जा रही वोटों को रद कर दिया है। इनके फार्म में खामियां होने के कारण वोट रद कर दी गई है। अब जल्द ही नए फॉर्म आएंगे और नई वोट बनाए जाएंगी। ये जानकारी गुरुद्वारा मॉडल टाउन कमेटी प्रधान जगतार सिंह बिल्ला व गुरुद्वारा कमेटी जीटी रोड के प्रधान गोपाल सिंह ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वह वोट साबत सूरत सिख बनवा सकेगा, जो केवल 10 गुरु साहब को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को ही अपना गुरु मानते हैं। उनमें अपनी आस्था रखते हैं। बिल्ला ने कहा की श्री अकाल तख्त साहब के सबका जत्थेदारों और दमदमा साहिब तलवंडी की मौजूदा जत्थेदार हरप्रीत सिंह की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहब पर 10 गुरुओं को अपना गुरु मानने वाले सिखों को ही वोट बनाने की सलाह दी गई है। हरियाणा कमेटी की वोट इसी आधार पर बनाने का फैसला लिया गया है।