फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डंपर पर जुर्माना लगाने के मामले में हरियाणा पुलिस की गाड़ी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
डंफर प्रकरण गर्माया:
विज्ञापन

- यूपी से पानीपत में लाकर लगाया डंपर पर जुर्माना
- यूपी से डंपर को हरियाणा में लाकर कार्रवाई करने का मामला

- शामली एसपी ने विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी पानीपत को भेजी गई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

सनौली। उत्तर प्रदेश के कैराना से रेत के डंपर को हरियाणा में ले जाकर कार्रवाई करने का मामला गर्मा गया है। यूपी पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पार कर कैराना में पहुंची हरियाणा नंबर की पुलिस लिखी बोलेरो गाड़ी को सीज कर दिया है। वहीं डंपर मालिक की शिकायत के बाद सीओ कैराना ने पूरे प्रकरण की जांच की और रिपोर्ट शामली जिले के एसपी को भेज दी।
एसपी शामली यूपी ने विभागीय कार्रवाई के लिए पानीपत एसपी को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि पानीपत एसपी अजीत सिंह शेखावत का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है, न ही फिलहाल कोई पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस विभाग की तरफ से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई, किसी दूसरे विभाग ने कार्रवाई की है तो वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी दिलशाद ने शामली के उच्चाधिकारियों को शिकायत करते हुए बताया था कि गत 19 अक्टूबर की रात करीब दस बजे उसके डंपर में मामौर खनन स्थल से रेत भरकर चालक सुल्तान निवासी मेरठ गोरखपुर के लिए जा रहा था। इसी बीच यमुना बार्डर कैराना, यूपी के यमुना तटबंध से आने पर राष्ट्रीय राजमार्ग से हरियाणा राज्य की खनन विभाग एवं प्रवर्तन विभाग की टीम जबरदस्ती उसे अपने साथ पकड़कर हरियाणा बार्डर ले आई। इसके बाद सनौली बार्डर से समालखा क्षेत्र में ले जाकर टीम ने डंपर पर 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे सीज कर दिया। इस पूरे प्रकरण की जांच यूपी शामली एसपी अभिषेक ने सीओ कैराना अमरदीप मौर्य को सौंप दी।
जांच में यमुना पुल चौकी यूपी बार्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हरियाणा राज्य की टीम डंपर को ले जाती नजर आई। रविवार को इस मामले में उत्तरप्रदेश की कैराना पुलिस ने हरियाणा नंबर की पुलिस लिखी बोलेरो गाड़ी को सीज कर दिया। इस गाड़ी में पुलिसकर्मी की कैप तथा कुछ फाइल भी रखी मिली है। वहीं शामली के सीओ अमरदीप मौर्य ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी शामली को भेज दी। एसपी ने टीम के खिलाफ विभाग कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पानीपत एसपी को प्रेषित कर दी है।



देर रात तक थाने में रही हरियाणा की टीमें-

डंपर प्रकरण को लेकर हरियाणा की खनन विभाग एवं प्रवर्तन विभाग की टीम एक दिन पहले कैराना कोतवाली पहुंची थी। जहां कोतवाली में टीम देर रात तक डेरा डाले रही। सूत्र बताते हैं कि टीम ने उक्त प्रकरण को रफा-दफा करने के लिए सिफारिशें की थी, लेकिन, स्थानीय पुलिस ने किसी भी दबाव में मामला नहीं निपटाने की बात कही।



हरियाणा टीम ने लापरवाही भरी कार्रवाई की

हरियाणा की टीम ने यूपी की सीमा से डंपर ले जाकर लापरवाही भरी कार्रवाई की है। पानीपत रोड से हरियाणा पुलिस लिखी गाड़ी को सीज किया गया है। डंपर पर कार्रवाई को लेकर उनकी तरफ से एसपी शामली को जांच रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद एसपी शामली ने रिपोर्ट पानीपत एसपी को प्रेषित कर दी है। जल्द ही आगामी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


- अमरदीप मोर्य, सीओ, कैराना, उत्तरप्रदेश



मेरे संज्ञान में मामला नहीं है, न ही फिलहाल कोई पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस विभाग की तरफ से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई, किसी दूसरे विभाग ने कार्रवाई की है तो वह इसकी जांच कराएंगे। इस मामले में कोई पत्र मिलता है तो पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें