फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा 1 सितंबर को सीएम आवास का करेगा घेराव

Thu, 28 Aug 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने 1 सितंबर को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास के घेराव का एलान किया है। किसान संगठन ने धान खरीद कार्य देरी से करने पर यह फैसला लिया है। संगठन 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार इसके लिए अब तक तैयार नजर नहीं आ रही है। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने इसके लिए बुधवार को किसान भवन में बैठक की। यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि किसानों को बर्बाद करने की नीतियाें को अपनाया जा रहा है। खाद वितरण में पोर्टल पर शर्त लगा दी हैं। इसको खत्म किया जाना चाहिए। धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाएगी। इसके अलावा फिजी वायरस से धान की खराब फसल का उचित मुआवजा विशेष गिरदावरी कराकर दिया जाए। फसलों की समय पर खरीद और एमएसपी की गारंटी दी जाए। नकली बीज-कीटनाशक पर रोक और वितरण में पारदर्शिता लाई जाए। नहरों व ड्रेनों की सफाई और सिंचाई सुविधाओं में सुधार किया जाएं। ट्यूबवेल कनेक्शन में अनावश्यक प्रक्रिया समाप्त की जाएं। बिजली बिल और स्मार्ट मीटर योजना को वापस लिया जाएं। इस अवसर पर जगदीप ओलख, जिला प्रधान सूरजभान रावल, हरेंद्र राणा, राममेहर नंबरदार, नवाब अली व इसराना प्रधान प्रदीप जागलान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें