पानीपत। कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटियों के कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन हड़ताल रखी। हैफेड के जिला प्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया। मंडी के प्रधान दिनेश भौक्कर ने बताया कि सहकारी समितियां हैफेड के लिए गेहूं, धान व सरसों आदि फसलों की एमएसपी पर सरकारी खरीद करती है। हैफेड द्वारा पहले समितियों को एमएसपी पर 5.97 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाता था। अब धान के कमीशन को घटाकर गेहूं के बराबर 1.33 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस अनदेखी के चलते उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को पूरा करने तक संघर्ष जारी रखेंगे। यूनियन के फैसले अनुसार वीरवार को भी एमडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उनकी मांगों को नहीं माना तो वे हड़ताल आगे बढ़ाने को मजबूर होंगे। संवाद