फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रीय स्तरीय युवा कला उत्सव में ओवरऑल उपविजेता बना हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महाराष्ट्र के नासिक में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। हरियाणा के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई जिसके दम पर हरियाणा ओवरऑल उपविजेता घोषित किया गया। पहला स्थान महाराष्ट्र ने हासिल किया। हरियाणा की टीम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

वहीं, कहानी लेखन में उत्तर प्रदेश ने पहला तथा हरियाणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, एकल लोक नृत्य में भी हरियाणा उपविजेता रहा। हरियाणा से 73 में से 66 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव की 16 विधाओं में भाग लिया। इनमें पानीपत से 28 प्रतिभागी शामिल रहे। अन्य जिलों के सात प्रतिभागी स्वास्थ्य कारणों से महोत्सव में शामिल नहीं हुए।

युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला से राष्ट्रीय स्तर पर युवा सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है। जिला स्तर पर 17 व 18 नवंबर को, राज्य स्तर पर 28 से 30 दिसंबर तक पंचकूला में तथा राष्ट्रीय स्तर पर नासिक में शानदार आयोजन हुआ। उत्सव में पोस्टर बनाओ, शब्दपांडित्य, फोटोग्राफी, समूह नृत्य, एकल गीत, एकल नृत्य, कहानी लेखन, तत्कालीन व्याख्यान, मोटे अनाज को लेकर कुकरी प्रतियोगिता जैसी विधाओं में युवाओं ने भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


युवा महोत्सव का जिम्मा पहली बार कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय को सौंपा गया है। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण व रोजगार विभाग का विलय कर युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग बना दिया है।
विज्ञापन







राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले जिले के प्रतिभागी
विधा प्रतिभागी
सामूहिक लोक नृत्य 12
सामूहिक लोक गीत 06
फोटोग्राफी 01
नॉन-कंपीटिटीव 09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें