समालखा। समालखा थाना के जौरासी खालसा गांव में बराती द्वारा हर्ष फायरिंग के दौरान हवाई फायर करने वाले व्यक्ति के नीचे गिरने से बच्चा घायल हो गया।
रविवार को जौरासी खालसा गांव में सतनारायण की बेटी की शादी थी। बरात चिडाना गांव से आई थी। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में बराती नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान किसी बराती ने हवाई फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली छत पर रखी पानी की टंकी में लगी। इसी दौरान हर्ष फायरिंग कर रहा व्यक्ति अपने शरीर का बोझ नहीं संभाल पाया और नीचे गिर गया। वह एक बच्चे के पैर पर जा गिरा। जिससे बच्चे के पैर में फ्रैक्चर आ गया। संवाद