पानीपत। हरियाणा दवा प्रतिनिधि संघ बीएमएसआरएम की एक बैठक वीरवार को एसडी कॉलेज में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान हरसिमरन सिंह और सचिव प्रफुल्ल चंद्र झा ने की। जिसमें चौथी बार सर्वसम्मति से हरीश अरोड़ा को प्रदेश का संगठन मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गई। हरीश अरोड़ा को पानीपत इकाई की तरफ से भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनुपम अरोड़ा ने सभी दवा प्रतिनिधियों को मोबाइल से होने वाले मानसिक तनाव, कैंसर के बारे में अवगत करवाया। वहीं प्रदेश के संगठन मंत्री हरीश अरोड़ा ने दवा कंपनियों के बढ़ते दबाव को मद्देनजर मजदूर एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। हरीश अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में 25 तारीख को मतदान करने के लिए सभी से अपील की। इस बैठक में दवा प्रतिनिधियों से गौरव महाजन, अनिल कुमार, सुमित खनेजा, अमन मलिक, राकेश राजपूत, आशिम अंसारी, रवि प्रकाश, दीपक ग्रोवर, मोहित चोपड़ा, नवीन मुंजाल उपस्थित रहे ।